भारत का भूगोल - भारत में सिंचाई
भारत में सिंचाई
भारत में सिंचाई परियोजनाओं को तीन भागों में विभाजित किया गया है l यह है-
1. वृहत सिंचाई परियोजना 2. मध्यम सिंचाई योजनाएं एवं 3. लघु सिंचाई परियोजना
वृहद सिंचाई परियोजना के अंतर्गत वे योजनाएं सम्मिलित की जाती है जिसके अंतर्गत 10 000 हेक्टेयर से अधिक कृषि योग्य भूमि हो l
मध्यम सिंचाई परियोजना के अंतर्गत वे परियोजनाएं सम्मिलित की जाती है जिसके अंतर्गत 2000 से 10,000 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि हो l
लघु सिंचाई परियोजना के अंतर्गत वे परियोजना सम्मिलित की जाती है जिसके अंतर्गत 2000 हेक्टेयर से कम कृषि योग्य भूमि हो l
सिंचाई के साधन
साधन सिंचित भाग
कुआं व नलकूप 55.4%
नहर 31.4%
तालाब 6.1%
अन्य स्रोत 6.6%
वर्तमान समय में भारत की कुल सिंचित क्षेत्र का 37% बड़ी एवं मध्यम सिंचाई परियोजना के अधीन तथा 63% छोटी सिंचाई योजना के अधीन है l
विश्व का सर्वाधिक सिंचित क्षेत्र चीन में (21%) एवं भारत में (20.2%) है l
भारत में शुद्ध बोए गए क्षेत्र (1,360 लाख हेक्टेयर) के लगभग 33% भाग पर सिंचाई की सुविधा उपलब्ध है l वर्तमान समय में कुआं और नलकूप भारत में सिंचाई का प्रमुख साधन है l
देश में सर्वाधिक नलकूप व पंपसेट तमिलनाडु (18%) में पाए जाते हैं, महाराष्ट्र (15.6%) का दूसरा स्थान है l केवल नलकूपों की सर्वाधिक सघनता वाला राज्य उत्तर प्रदेश है l
प्रायद्वीपीय भारत में सिंचाई का प्रमुख साधन तालाब है l तालाब द्वारा सर्वाधिक सिंचाई तमिलनाडु राज्य में की जाती है l
Comments
Post a Comment