भारत का भूगोल - भारत की मिट्टी
भारत की मिट्टी मिट्टी अध्ययन के विज्ञान को मृदा विज्ञान (Pedology) कहा जाता है l भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने भारत की मिट्टियों को 8 वर्गों में विभाजित किया है जो निम्न है - 1. जलोढ़ मिट्टी (Alluvial soil) : यह नदियों द्वारा लाई गई मिट्टी है l लेकिन नाइट्रोजन फास्फोरस एवं ह्यूमस की कमी होती है l यह मिट्टी भारत के लगभग 22% क्षेत्रफल पर पाई जाती है यह दो प्रकार की होती है, 1. बांगर (Bangar) और 2. खादर (Khadar) l पुरानी जलोढ़ मिट्टी को बांगर तथा नई जलोढ़ मिट्टी को खादर कहा जाता है l जलोढ़ मिट्टी उर्वरता के दृष्टिकोण से काफी अच्छी मानी जाती है इस में धान गेहूं, मक्का, तिलहन, दलहन, आलू आदि फसलें उगाई जाती है l 2. काली मिट्टी (Black ...