भारत का भूगोल - भारत की प्रमुख झीले

                                                     4. भारत की प्रमुख झीले
भारत की सबसे बड़ी   तटीय झील चिल्का झील (ओड़िसा) है, जो खरे पानी की एक लैगून झील है l यहाँ नौसेना का प्रशिक्षण केंद्र भी है l वर्षा ऋतु चिल्का झील का दाया (Daya)  और भार्गवी (Bhargavi) नदी से जल प्राप्त होता है l Airtel की लंबाई 65 किमी चौड़ाई 8 से 20 किमी और गहराई लगभग 2 मीटर है l

क्र.     झील            संबंधित राज्य क्र.            झील संबंधित राज्य
1     डल झील                जम्मू कश्मीर 16     शेषनाग झील जम्मू कश्मीर
2      वूलर झील             जम्मू कश्मीर 17     अनंतनाग झील जम्मू कश्मीर
3     बेरीनाग झील          जम्मू कश्मीर 18     लूणकरणसर झील राजस्थान
4      मानस बल झील      जम्मू कश्मीर 19       जयसमंद झील राजस्थान
5      राजसमंद झील        राजस्थान 20       फतेहसागर झील राजस्थान
6     पिछोला झील           राजस्थान 21       डीडवाना झील राजस्थान
7      सांभर झील            राजस्थान 22        देवताल झील उत्तराखंड
8      सातताल झील         उत्तराखंड 23       नौकुछियाताल उत्तराखंड
9       नैनीताल झील         उत्तराखंड 24         खुरपाताल उत्तराखंड
10    राकसताल झील        उत्तराखंड 25        कोलेरू झील आंध्र प्रदेश
11     मालाताल झील         उत्तराखंड 26       चिल्का झील ओडिशा
12     हुसैन सागर झील      आंध्र प्रदेश 27        लोनार झील महाराष्ट्र
13     पुलिकट झील          तमिलनाडु 28    बेम्बानड झील केरल
                                   व आंध्र प्रदेश
14     लोकटक झील         मणिपुर 29        अष्टमुदी झील केरल
15      नागिन झील             जम्मू कश्मीर 30 पेरियार झील               केरल

भारत में सबसे अधिक खारे पानी की झील सांभर झील (क्षेत्रफल 230 किमी)  राजस्थान है l
भारत में सबसे बड़ी मीठे पानी की झील वूलर झील ( क्षेत्रफल  160 किमी) जम्मू कश्मीर में है तुलबुल परियोजना इसी पर स्थित है
भारत की सबसे बड़ी कृत्रिम झील गोविंद बल्लभ पंत सागर है जो रिहंद नदी पर बनाए गए बांध से बना है
पहाड़ियों से घिरे अभिकेंद्रीय अपवाह वाले  विस्तृत समतल गर्त को बालसन (Bolsons) कहते हैं l
चौरस सतह तथा अनप्रवाहित द्रोणी वाले छोटी झीलों को  प्लाया (playas) कहते हैं l
इसमें वर्षा का पानी जमा होता है परंतु जल्द ही भाप बनकर उड़ जाता है l अधिक नमक वाली प्लाया  सेलिनास कहते हैं l प्लाया को अरब रेगिस्तान में खबारी तथा ममलाहा तथा सहारा में शिट्ट् कहते हैं l
सांभर व डीडवाना  थार मरुस्थल के पूर्वी सिरे  पर खारे पानी की झील है l सांभर झील बालसन का डीडवाना झील प्लाया का उदाहरण है l
भारत में सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित झील चोलामू झील (Cholamu Lake) (सिक्किम)  है l तीस्ता नदी का उद्गम यहीं से होता है l
महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में स्थित लोनार झील ज्वालामुखी उद्गार से बनी झील है l
उकाई ( गुजरात)  ताप्ती नदी पर स्थित मानव निर्मित झील है l
राणा प्रताप सागर व जवाहर सागर (राजस्थान)  एवं गांधी सागर ( मध्य प्रदेश) चंबल नदी पर स्थित झीलें  हैं l
नागार्जुन सागर (नालगोंडा जिला तेलंगाना तथा गुंटर जिला आंध्र प्रदेश)  कृष्णा नदी पर निजाम सागर ( तेलंगाना) मंजरा नदी पर एवं तुंगभद्रा (कर्नाटक)   तुंगभद्रा नदी पर मानव निर्मित झील है l
लोकटक  झील (मणिपुर)  पूर्वोत्तर भारत में मीठे पानी की सबसे बड़ी झील है l इस झील में केबुललामजाओ  नाम का तैरता हुआ राष्ट्रीय पार्क है l
हुसैन सागर झील हैदराबाद में सिकंदराबाद के मध्य स्थित है l  
पश्चिमी तट पर स्थित बेम्बनद  झील ( केरल) एक लैगून झील है l  इस झीलझील में वेलिंगटन द्वीप है जहां पर राष्ट्रीय नौकायान प्रतियोगिताएं होती है l  भारत का सबसे छोटा राष्ट्रीय राजमार्ग NH-47A वेलिंगटन द्वीप पर ही है l
पूर्वी तट पर स्थित पुलिकट झील भारत की दूसरी सबसे बड़ी लैगून झील है l  एक का 84% भाग आंध्र प्रदेश में एवं 16% भाग तमिलनाडु में पड़ता है l बैरियर टापू जिसका नाम श्रीहरिकोटा है इसे बंगाल की खाड़ी से अलग करता है श्रीहरिकोटा द्वीप पर सतीश धवन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र है l
पुलिकट झील के जल का मुख्य स्रोत आरानी (Arani) कालंजी (Kalangi)  एवं स्वर्ण मुखी नदियां हैं l
बकिंघम नहर पुलिकट झील के पश्चिमी हिस्से में है l

पुलिकट झील के आंध्र प्रदेश (नालौर जिला)  वाले हिस्से में 1976 ई. में एवं तमिलनाडु [  तिरुवल्लूर (Thiruvallur) जिला] वाले हिस्से में 1980 ई.  में एक पक्षी अभयारण्य स्थापित किया गया l

Comments

Popular posts from this blog

भारत का भूगोल - भारत की कृषि

भारत का भूगोल - भारत के उद्योग

भारत का भूगोल - भारत में सिंचाई