भारत का भूगोल - सामान्य जानकारी
1.सामान्य जानकारी
भारत उत्तरी गोलार्ध में 8 डिग्री 4- 37 डिग्री 6 उत्तरी अक्षांश और 68 डिग्री 7- 97 डिग्री 25 पूर्वी देशांतर के बीच स्थित है l
संपूर्ण भारत का अक्षांशीय विस्तार 6 डिग्री 4 - 33 डिग्री उत्तरी अक्षांश के मध्य हैंl
भारत का क्षेत्रफल 3287263 वर्ग किलोमीटर है l
क्षेत्रफल के दृष्टिकोण भारत विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश है जबकि जनसंख्या के दृष्टिकोण से यह विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से भारत बड़े 6 देश है- रूप, कनाडा, चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्राजील एवं ऑस्ट्रेलिया l
( आठवां बड़ा देश अर्जेंटाइना)
भारत का क्षेत्रफल संपूर्ण विश्व के क्षेत्रफल का 2.42% है, जबकि इसकी जनसंख्या संपूर्ण विश्व की जनसंख्या का 17.5% है l
(2011 ईस्वी की जनगणना के अनुसार)
जनसंख्या की दृष्टि से विश्व के 8 बड़े देश हैं चीन, भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, इंडोनेशिया, ब्राजील, पाकिस्तान, बांग्लादेश व रूस l
भारत का उत्तर से दक्षिण में विस्तार 3,214 किलोमीटर है पूरब से पश्चिम में विस्तार 2,933 किलोमीटर है l
भारत की स्थल सीमा की लंबाई 15,200 किलोमीटर है इसके तटीय भाग की लंबाई 7516.5 किलोमीटर है परंतु मुख्य भूमि के तटीय भाग की लंबाई 6100 किलोमीटर है l
भारत के 7 पड़ोसी देशों के साथ सीमा की लंबाई
देश लंबाई सीमा से संबंध भारतीय राज्य
(कि.मी.)
बांग्लादेश 4,096.7 असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, व पश्चिम बंगाल
चीन 3,488.0 जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश
पाकिस्तान 3,323.0 गुजरात, राजस्थान, पंजाब एवं जम्मू कश्मीर
नेपाल 1,751.0 उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, बंगाल, सिक्किम व उत्तराखंड
म्यांमार 1,643.0 अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर
भूटान 699.0 सिक्किम, असम, पश्चिम बंगाल व अरुणाचल प्रदेश
अफगानिस्तान 106.0 जम्मू कश्मीर (पाक-अधिकृत)
कुल 15,106.7
स्रोत: गृह मंत्रालय वार्षिक रिपोर्ट 2010- 11 पृष्ठ 40
नोट: भारत के कुल 17 राज्य पड़ोसी देश की सीमा से जुड़ते हैं l
भारत की जलीय सीमा/ समुद्री सीमा से संबंध 7 देश हैं-
1 पाकिस्तान 2 मालदीव 3 श्रीलंका 4 बांग्लादेश 5 नंबर 6 थाईलैंड 7 इंडोनेशिया l
भारत की जल एवं स्थल सीमा से लगे देश बांग्लादेश, म्यांमार और पाकिस्तान l
भारत का सबसे दक्षिणी बिंदु इंदिरा पॉइंट है यह निकोबार द्वीप समूह में स्थित है l पहले इसका नाम
पिगमिलियन पॉइंट था l
यह भूमध्य रेखा से 876 किलोमीटर दूर है भारत के सबसे उत्तरी बिंदु इंदिरा कॉल जम्मू कश्मीर राज्य में है l पश्चिमी बिंदु सरक्रीक (गुजरात) व पूर्वी बिंदु वालांगू (अरुणाचल प्रदेश) में है l
पड़ोसी देशों से लगा सबसे लंबा संबंध राज्य
देश सबसे लंबा संबंध राज्य
बांग्लादेश पश्चिम बंगाल
चीन जम्मू कश्मीर
पाकिस्तान राजस्थान
नेपाल बिहार
म्यांमार मिजोरम
भूटान असम
अफगानिस्तान जम्मू कश्मीर
कोलाबा पॉइंट मुंबई में, पॉइंट कालीमेरे तमिलनाडु में एवं प्वाइंट पेड्रो जाफना (श्रीलंका के उत्तर पूर्व) में है l
भारत एवं चीन की सीमा मेकमोहन रेखा कहते हैं l यह रेखा 1914 ईस्वी मैं शिमला में निर्धारित की गई थी l
भारत और अफगानिस्तान के बीच डूरंड रेखा है जो 1896 ईसवी में सर डूरंड द्वारा निर्धारित की गई थी अब यह रेखा अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान के बीच में है l
भारत एवं पाकिस्तान के बीच रेडक्लिफ रेखा है जो 15 अगस्त 1947 ईस्वी को सर सी. जे. रेडक्लिफ के द्वारा निर्धारित की गई थी l
दक्षिण में श्रीलंका भारत पाक जलसंधि तथा मन्नार की खाड़ी द्वारा अलग होता है l
श्रीलंका के बाद भारत का दूसरा निकटतम समुद्री पड़ोसी देश इंडोनेशिया है जो निकोबार द्वीप समूह के अंतिम द्वीप ग्रेट निकोबार के दक्षिण में स्थित है l
भारत का मानक समय इलाहाबाद के निकट मिर्जापुर से गुजरने वाली 821/2 पूर्वी देशांतर रेखा को माना गया है जो ग्रीनविच समय से 51/2 घंटा आगे है l 821/2 पूर्वी देशांतर पांच राज्यों (उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, आंध्रप्रदेश) से होकर गुजरता है l
कर्क रेखा लगभग भारत के मध्य से गुजरती हैं यह 8 राज्यों से होकर जाती है राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा एवं मिजोरम l
पृथ्वी की चुंबकीय विषुवत रेखा दक्षिण भारत में त्रिवेंद्रम से गुजरती हैं l
भारतीय उपमहाद्वीप में सम्मिलित देश है भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल व भूटान l
भारतीय राज्यों में गुजरात राज्य की तटरेखा सर्वाधिक लंबी (1663 किमी) है l इसके बाद आंध्र प्रदेश की तट रेखा लंबी है भारत के 9 राज्य तटरेखा से लगे हैं यह राज्य हैं 1. गुजरात 2. महाराष्ट्र 3. गोवा 4.कर्नाटक 5.केरल 6. तमिलनाडु 7.आंध्र प्रदेश 8. पश्चिम बंगाल l
पूर्वोत्तर भारतीय राज्यों में नागालैंड, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश एवं सिक्किम की सीमा बांग्लादेश से नहीं मिलती है l
अरुणाचल प्रदेश की सीमा पूर्व में म्यांमार पश्चिम में भूटान से एवं उत्तर में चीन से मिलती है l
तीन ओर से बांग्लादेश से घिरा हुआ राज्य त्रिपुरा है l केवल उत्तर पूर्व में यह असम और मिजोरम से जुड़ा है l
संकोश नदी असम एवं अरुणाचल प्रदेश के बीच सीमा बनाती है l
यांग्याप दर्रे के पास ब्रह्मपुत्र नदी भारत में प्रवेश करती है l
जोजिला दर्रे का निर्माण सिंधु नदी द्वारा, शिपकिला का निर्माण सतलज नदी द्वारा एवं जैलेपला का निर्माण तिस्ता नदी द्वारा हुआ है l
जम्मू कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में स्थित काराकोरम दर्रा भारत का सबसे ऊँचा दर्रा (5,624 मीटर) है l यहाँ से चीन को जाने वाली एक सड़क बनाई गई है l
राष्ट्रीय राजमार्ग 1ए लेह को जोजिला दर्रा होते हुए कश्मीर घाटी से जोड़ता है l
बुर्जिल दर्रा श्रीनगर से गिलगित को जोड़ते हैं l
बनिहाल दर्रे से जम्मू से श्रीनगर जाने का मार्ग गुजरता है l जवाहर सुरंग इसी में स्थित है l
शिपकिला दर्रा शिमला से तिब्बत को जोड़ता है l
तीन अर्धचंद्राकार समुद्र तट कन्याकुमारी में मिलते हैं l
भारत में रामेश्वरम के निकट पर धनुषकोडी और श्रीलंका में तैलायामान्नार के बीच समुद्र में डूबी प्रवाल द्वीप की एक रेखा है जिसे आदम का पुल कहा जाता है l
नोट : जाफना (तमिलबहुल) श्रीलंका में एलिफेंटा दर्रे द्वारा जुड़ा है l
Thnx....nice
ReplyDelete